गिरिडीह:- डॉ कुमकुम प्रसाद, की सेवानिवृत्ति में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय शीतलपुर गिरिडीह की प्रधानाध्यापिका डॉ कुमकुम प्रसाद की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्राम वासियों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक , काफी संख्या में स्कूली बच्चे, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त बंगाली स्कूल की प्रधानाध्यापिका एकता प्रेरणा, श्रम कल्याण केन्द्र विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी, शिक्षिका भवानी कुमारी, अनिता कुमारी, राधा कुमारी ,विभा कुमारी, पूनम झा, संगीता कुमारी शिक्षक में विधान चंद्र राय, आशीष पाठक, अरविंद मिश्रा, उदयकुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं अन्य विद्यालयों के शिक्षक मौजूद थे तथा प्रधानाध्यापिका के पारिवारिक सदस्य में भाई ललित सिन्हा, भाभी सबिता सिन्हा,जेठ संतोष कुमार उपस्थित थे।सभी वक्ताओं ने एक स्वर से प्रधानाध्यापिका डॉ कुमकुम प्रसाद के विद्यालय के अप्रतिम योगदान का वर्णन किया। सबों ने अनेक प्रकार के उपहार स्वरूप भेंट किया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कालर बी एड कालेज एवं सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षु ने स्वागत गान से किया। स्कूली छात्राओं ने भावपूर्ण गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को रूला दिया। प्रधानाध्यापिका के विदाई के समय सभी फूट-फूट कर रोते दिखे। मौके पर प्रधानाध्यापिका के पति गिरिडीह कालेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार भी उपस्थित थे। मंच संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो सोमनाथ ने किया।
डॉ कुमकुम प्रसाद, की सेवानिवृत्ति में विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
