PUBLIC REPUBLIC NEWS

गिरिडीह कालेज के रसायन विज्ञान के प्रोफेसर रवि शंकर राय को दी गई विदाई 

गिरिडीह:- गिरिडीह कालेज के रसायन विज्ञान के प्रोफेसर रवि शंकर राय को शुक्रवार को दी गई विदाई प्राचार्य कक्ष में प्रो आर एस राय को कालेज के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने पुष्प गुच्छ तथा प्रभारी प्राचार्य प्रो ओंकार चौधरी ने अंग वस्त्र देकर उनके साथ बिताए अनुभव को साझा किया। प्राचार्य ने कहा कि शायरी अंदाज में कहा कि

” माना कि दौर बदलते जाएंगे। आप जाएंगे तो कोई और आएंगे। मगर आपकी कमी इस दिल में हमेशा रहेगी। हम सच कहते हैं आपको भूल न पाएंगे।” इसके साथ ही प्रो राय को रसायन विज्ञान विभाग के कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर विदा किया। कई

शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए अनुभव को साझा किया। मंच संचालन प्रो सतीश यादव, सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग ने किया। मौके पर

शैलेश चंद्र, पंकज प्रियदर्शी, विनोद सिंह, बसंत सिंह, दिलीप कुमार सहित कई शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

Exit mobile version