गिरिडीह:- सिरसिया स्थित श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु विवेक साहब निर्वाण महोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत गुरुवार को 9 बजे से हुआ।इस दौरान दिन पर धार्मिक गतिविधियां संचालित की गई।पहले दिन संत कबीर साहब कृत साखीग्रंथ के पाठ से महोत्सव की शुरुआत की गई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अखंड पाठ में भाग लिया। तत्पश्चात सद्गुरु विवेक साहब के पावन समाधि पर चादर अर्पण किया गया। वहीं द्वितीय सत्र में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भाव नृत्य की प्रस्तुति की गई। जागो हिंदू जागो नामक नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण सद्गुरु मां ज्ञान का दिव्या भजन रहा।तत्पश्चात महा आरती और भंडारे के साथ प्रथम दिवस के कार्यक्रम को समापन किया गया।